Breaking News

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

Spread the love

बिसौली। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रियंका गोयल और सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की।

इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। दुकानदारों से अतिक्रमण न करने, सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। गश्त के दौरान इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा और क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ऑपरेशन कन्विक्शन में अफीम डोडा चूरा तस्कर को सजा, पांच हजार रुपये जुर्माना

Spread the loveकादरचौक पुलिस की प्रभावी पैरवी पर एडीजे-09 न्यायालय ने सुनाया फैसला बदायूँ। ऑपरेशन …