Breaking News

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा अलापुर

Spread the love

विधायक राजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ, नगर भ्रमण में हुए शामिल

अलापुर। नगर पंचायत अलापुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने नगर भ्रमण में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। विधायक ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को सामाजिक समरसता और सत्य का संदेश देने वाला बताया। शोभायात्रा का विभिन्न मार्गों पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, आयोजक समिति के सदस्य और वाल्मीकि समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू चढूनी का धरना 20वें दिन भी जारी, समस्याओं के समाधान की मांग

Spread the loveबदायूं। मालवीय आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का अनिश्चितकालीन धरना 20वें …