
बदायूँ। बदायूँ क्लब में दीपावली के उपलक्ष्य में भव्य उत्सव एवं डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ गामिनी सिंघला ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों की गणेश वंदना और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया नाइट रही। गायक प्रशांत सिंघल मंगल एवं सह-गायिका के गीतों पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे देर रात तक झूमते नजर आए। समारोह में आयोजित सरप्राइज गेम्स में प्रदीप शर्मा और राहुल रस्तोगी विजेता रहे। वहीं, लकी ड्रॉ में राजीव शर्मा प्रथम, क्षितिज शंखधार द्वितीय और शरद रस्तोगी तृतीय रहे। समय बताओ प्रतियोगिता में डॉ. संजीव गुप्ता ने बाजी मारी।
इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी हुई। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया। अंत में डॉ. अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat