Breaking News

कछला को 91.75 लाख की विकास सौगात, सड़क और स्ट्रीट लाइट के तीन प्रस्ताव मंजूर

Spread the love

वार्ड 6 और 10 में होंगे निर्माण कार्य, टूटी सड़कों और अंधेरे से मिलेगी राहत

बदायूं। नगर पंचायत कछला के विकास के लिए शासन ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत तीन परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी है। इन पर कुल 91.75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्वीकृत कार्यों में वार्ड 10 में विष्णु कश्यप के मकान से कश्यप बारात घर तक 29.80 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कराया जाएगा। इसी वार्ड में शिव मंदिर से तिराहे तक 40.23 लाख रुपये से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। वहीं वार्ड 6 में बाजार चौराहे से घिलोर रोड तक 21.72 लाख रुपये से पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस सिलेंडर रिफिल पर सब्सिडी

Spread the loveदीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस सिलेंडर रिफिल पर सब्सिडी बदायूं के …