Breaking News

रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों को सिखाए सेवा और आपदा प्रबंधन के गुर

Spread the love

नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय शिविर शुरू, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

बदायूँ। नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में तीन दिवसीय रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली ने स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सेवा भावना अपनाने का संदेश दिया। शिविर में छात्र-छात्राओं को समाज सेवा, नशे से दूर रहने तथा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाओं को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। इस दौरान डॉ. मनवीर सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कासगंज स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते पांच ट्रेनों के संचालन में बदलाव

Spread the love28 और 29 अक्टूबर तथा 1 व 4 नवंबर को लागू रहेगा बदलाव, …