जिलाधिकारी को ट्री मैन प्रशांत जैन ने लिखा था पत्र
बिल्सी। नगर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने का अभियान शुरू हो गया है। सम्राट अशोक चौक से साहबगंज, थाना मोड़, सीताराम तिराहा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड तक सड़क के गहरे गड्ढों को भरने का काम शुरू कराया गया है। अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष ट्री मैन प्रशांत जैन ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र दिया था। लोक निर्माण विभाग ने पहले चरण में गड्ढों में बजरी डलवाकर मरम्मत कराई है। आगे पूरे मार्ग के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया प्रस्तावित है।
Budaun Amarprabhat