Breaking News

कुट्टी मशीन की चपेट में आया किसान, हाथ कटकर हुआ अलग

Spread the love

उघैती के महानगर गांव में चारा काटते समय हुआ हादसा

उघैती। थाना क्षेत्र के गांव महानगर में गुरुवार शाम चारा काटते समय दर्दनाक हादसा हो गया। कुट्टी मशीन की चपेट में आने से ट्रैक्टर स्वामी राजपाल पुत्र बलवंत का हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार राजपाल अपने ट्रैक्टर और कुट्टी मशीन से किसानों के पशुओं के लिए पुआल की कुट्टी बना रहा था। इसी दौरान उसका हाथ मशीन में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल ट्रैक्टर बंद किया। परिजन घायल को उपचार के लिए चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ऑपरेशन कन्विक्शन में अफीम डोडा चूरा तस्कर को सजा, पांच हजार रुपये जुर्माना

Spread the loveकादरचौक पुलिस की प्रभावी पैरवी पर एडीजे-09 न्यायालय ने सुनाया फैसला बदायूँ। ऑपरेशन …