Breaking News

जिला बार परिसर में 12 लाख से बनेगी सीसी सड़क, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया शिलान्यास

Spread the love

अधिवक्ताओं और वादकारियों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

बदायूं। शहर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने विधायक निधि से जिला बार परिसर में पुराने डीएसओ कार्यालय से लाल गेट तक करीब 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में इससे पहले भी विधायक निधि से सीसी सड़क का निर्माण कराया जा चुका है। क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली सहित जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवपाल सिंह, महासचिव संदीप मिश्रा, महेंद्र पाल गुप्ता, अरविंद परमार, वीरेंद्र झा, विकास यादव, संजीव गुप्ता, अरविंद वाल्मीकि, ओमपाल कश्यप, राजू एडवोकेट और राजीव कुमार गौड़ सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शराब ठेके के विरोध में दूसरे दिन भी महिलाओं का प्रदर्शन, सुबह पांच बजे बिक्री का आरोप

Spread the loveओरछी। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के आसफपुर तिराहे पर स्थित देशी शराब के …