बदायूँ। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में 6 से 30 नवंबर तक राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गेहूं और चावल वितरित किया जाएगा। डीएम अवनीश राय ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र लाभार्थी राशन पाने से वंचित न रहे। अन्त्योदय कार्ड धारकों को 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल, जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलेगा। वितरण सुबह 8 से दोपहर 12 और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा। शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1967 और 1800-1800-150 जारी किए गए हैं।
Budaun Amarprabhat