Breaking News

रजनेश कुमार को बैंक स्टाफ ने उपहार देकर दी भावभीनी विदाई

Spread the love

कार्यशैली की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

आसफपुर। पंजाब नेशनल बैंक की आसफपुर शाखा में तैनात वरिष्ठ कार्यालय सहायक रजनेश कुमार यादव का स्थानांतरण रानेट शाखा में होने पर बैंक स्टाफ ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। शाखा प्रबंधक प्रभाष सागर द्विवेदी ने उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। इस दौरान उप प्रबंधक शिवम वर्मा, प्रधान रोकड़िया प्रगति मिश्रा, विकास सिंह, प्रदीप सिंह और विक्रम सिंह मौर्य सहित समस्त स्टाफ ने उपहार भेंट किए। वहीं दीपोत्सव के अवसर पर स्टाफ को भी उपहार देकर शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर इंद्रेश गुप्ता, मनोज कुमार और राजकुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आसफपुर से दानवीर सिंह।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन, आठ वारंटी गिरफ्तार, उघैती पुलिस ने पकड़े चार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे …