Breaking News

मूसाझाग में कुल्हाड़ी-फावड़े से हमला कर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

युवती को भगाने की पुरानी रंजिश में हुई थी वारदात, पांच लोगों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुरगांव में प्लॉट पर झाड़ू लगा रहे 45 वर्षीय अवधेश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मुनेन्द्र भान पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी गुरगांव को मौसमपुर यात्री शेड से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, पांच नवंबर को अवधेश अपने खाली प्लॉट में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। मृतक के पिता की तहरीर पर मुनेन्द्र समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, एक युवती को भगाने के पुराने मामले की रंजिश इस वारदात की वजह बनी। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिषदीय स्कूलों में बिजली कटौती पर शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

Spread the loveस्मार्ट मीटर को लेकर विवाद, कनेक्शन बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी …