Breaking News

स्टेट हाईवे पर मैजिक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, महिलाओं-बच्चियों समेत 10 घायल

Spread the love

मुजरिया। थाना क्षेत्र में कोल्हाई गांव के पास रविवार को स्टेट हाईवे पर मैजिक टेंपो लोडर ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिलाओं और बच्चियों समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हसुआ नगला गांव के लोग ई-रिक्शा से सहसवान जा रहे थे। कोल्हाई गांव के पास डिवाइडर कट पर पीछे से आए मैजिक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों की मदद की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सहसवान भिजवाया। पुलिस ने मैजिक वाहन कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, किया प्रदर्शन

Spread the love औरछी चौराहे पर ठेका हटाने की मांग, आबकारी निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन …