देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा से पहचान बनाएं युवा: प्रो. शिवराज
बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में भारत स्काउट एवं गाइड के रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को तंबू निर्माण, गैजेट्स तैयार करने, बिना बर्तनों के भोजन बनाने और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का शुभारंभ प्रो. शिवराज कुमार ने ध्वज फहराकर किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करती है। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाओं को आपात परिस्थितियों में धैर्य और साहस से काम लेने की सीख दी। झंडी संकेत प्रतियोगिता में सेंजल प्रथम, मोहिनी मौर्य द्वितीय और साधना तृतीय रहीं। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat