बदायूं। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 22 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कुल 669 युवाओं ने पंजीकरण कर साक्षात्कार दिया, जिनमें से 205 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों ने चयन एवं शॉर्टलिस्ट किया।
बुधवार को वीआईएमटी परिसर में आयोजित मेले का शुभारंभ सलोनी पाठक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने युवाओं को अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
Budaun Amarprabhat