बदायूं। बदायूं पुलिस की सर्विलांस सेल ने 112 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 16.80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन में एसएसपी अंकिता शर्मा ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। खोया फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मोबाइल ट्रैक किए। बरामदगी में सिविल लाइंस पुलिस 25 मोबाइल के साथ पहले स्थान पर रही।
Budaun Amarprabhat