उसहैत। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी शानदार रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कवियों, पत्रकारों और स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। विधायक ने रामलीला को भारतीय संस्कृति और मर्यादा का प्रतीक बताया। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में श्रोता तालियां बजाते रहे।
Budaun Amarprabhat