हादसे में युवक के सिर और पैर में आई गंभीर चोटें, हायर सेंटर किया गया रेफर
मुजरिया। वितरोई रामलीला मेले के समापन के बाद बाइक से मुजरिया आ रहे नगला भिंड निवासी अरविंद पुत्र राजवीर (23) को रीगल कंपनी के डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
घायल को पहले सीएचसी बिल्सी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज बदायूं और फिर हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। वर्तमान में अरविंद का उपचार बरेली के सिद्धिविनायक अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खनन सामग्री लेकर गुजरने वाले डंपरों की तेज रफ्तार से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
Budaun Amarprabhat