Breaking News

फैजगंज नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सीसी सड़कों के प्रस्तावों पर लगी मुहर

Spread the love

टूटी और कच्ची सड़कों का होगा निर्माण, नागरिकों को मिलेगी राहत

बिसौली। फैजगंज नगर पंचायत की बोर्ड बैठक शुक्रवार को चेयरमैन इसरार खां और अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें जर्जर और कच्ची सड़कों पर सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव प्रमुख रहा।

बैठक में पिछले विकास कार्यों की समीक्षा के साथ सभासदों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की गई। चेयरमैन इसरार खां ने कहा कि पारित प्रस्तावों पर जल्द कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बैठक में छह सभासद अनुपस्थित रहे। इसके बावजूद निर्धारित नियमों के अनुसार कोरम पूरा होने पर बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई।

इस दौरान सभासद अनेक सिंह, मोबीन खां, इसराईल खां, शहनाज बेगम, मारूफ खां, प्रदीप गुप्ता, मूलचंद, आशीष तिवारी सहित लिपिक सुमित बाबू मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दीपावली पर बदायूं शहर को मिली करीब एक करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, पांच वार्डों में बनेंगी सीसी सड़कें और नालियां

Spread the loveगांधी ग्राउंड चौराहे से सुभाष चौक तक जर्जर सड़क का होगा निर्माण, 50 …