श्रद्धा यादव द्वितीय और पूर्णिमा तोमर व अनुष्का यादव संयुक्त रूप से रहीं तृतीय
बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित 15 दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार का समापन हुआ। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वानस्पतिक विषयों पर पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में प्रिया कुमारी ने प्रथम, श्रद्धा यादव ने द्वितीय तथा पूर्णिमा तोमर और अनुष्का यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने सेमिनार के अनुभव साझा करते हुए इसे ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार जायसवाल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद रहे। अंत में विभाग प्रभारी डॉ. सरिता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat