बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जनपद स्तरीय त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई। इसमें परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्य हासिल करने पर चर्चा हुई।
एसआरजी सुधा मिश्रा ने बताया कि 15 नवंबर के बाद प्रशिक्षु अध्यापकों द्वारा विद्यालयों में निपुण आकलन कराया जाएगा। एसआरजी जसवीर यादव ने किताब वितरण एप पर शैक्षिक सामग्री अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया। एआरपी कामिनी राठौड़ ने निपुण प्लस से आकलन प्रक्रिया और ईको क्लब के महत्व की जानकारी दी। वहीं, डॉ. अमित शर्मा ने उद्गम पोर्टल पर शिक्षण वीडियो अपलोड करने के तरीके बताए। बैठक में शिक्षकों को डिजिटल तकनीक अपनाने और विद्यार्थियों की नियमित प्रगति पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जनपद के शिक्षक संकुल एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat