स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया जोर, एलोपैथिक के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
सम्भल (बहजोई)। शासन के निर्देश पर शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी एवं आकांक्षा समिति सम्भल की उपाध्यक्ष मृदुला भट्ट ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल और भोजन वितरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उनके देश की एकता और अखंडता में योगदान को याद किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, खानपान और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एलोपैथिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद विभाग की सेवाएं भी जोड़ी जाएं।
Budaun Amarprabhat