Breaking News

ईद-अल-अज़हा के मद्देनजर कुंवर गांव पुलिस ने गांव बनेई,खासपुर, हुसैनपुर ,दुररैया में किया फ्लेग मार्च

Spread the love

ईद-अल-अज़हा के मद्देनजर कुंवर गांव पुलिस ने गांव बनेई,खासपुर, हुसैनपुर ,दुररैया में किया फ्लेग मार्च

कुंवर गांव ।आगामी त्योहार ईद-अल-अज़हा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है कहीं भी किसी कीमत पर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं करने दी जाएगी जिसके लिए कुंवर गांव पुलिस ने कमर कस ली है कहीं भी सौहार्द को नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा ।जिसके लिए कुंवर गांव थाना प्रभारी वेदपाल सिंह अलर्ट है उन्होंने गांव गांव पुलिस फोर्स के साथ फ्लेग मार्च करना शुरू कर दिया है ।पहले दिन आज शुक्रवार को क्षेत्र के गांव बनेई और खासपुर दुगरैया हुसैनपुर ,में फ्लेग मार्च निकालकर उन्होंने अनाउंसमेंट कर गांव के लोगों से अपील की बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए आपस में प्रेम भाव भाई चारा रखें किसी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी खुराफाती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा । उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।कोई भी खुले मैदान में पशुओं की कुर्बानी न करें पशुओं से निकले अवशेषों को एक गढ्ढे में नष्ट करने का काम करें ।इस दौरान थाना प्रभारी वेदपाल सिंह के साथ एसआई रामेश्वर सिंह,सोवीर सिंह , कमलेश सिंह , हेड कांस्टेबल गिरिराज सिंह, कांस्टेबल पंकज तेवतिया , राजेश कुमार सहित थाना फोर्स मौजूद रही ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवागत बीएसए नवीन कुमार से मिला जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की मांग

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ बदायूँ …

error: Content is protected !!