Breaking News

जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि की ओर से आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि की ओर से आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन हो गया। समापन अवसर पर प्रतिभा करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नगर के आर. किंडर होम में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने डांस परफॉर्मेंस किया और दस दिनों में जो एक्टिविटी सीखी उसे करके भी दिखाया। जायंट्स ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने कहा कि महिला समृद्धि ने समर कैंप लगा कर बहुत अच्छा कार्य किया है। जिसमें बच्चों ने अलग अलग एक्टिविटी सीखी है। ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों में कलात्मक व रचनात्मक प्रवृत्ति का विकास होता है। ग्रुप के माध्यम से इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे। अंजलि अग्रवाल ने ग्रुप की सदस्य रूपम गुप्ता, कंचन सक्सेना, सचिव आंचल वार्ष्णेय तथा कोषाध्यक्ष ऋतु साहनी का धन्यवाद दिया जिन्होंने समर कैंप के आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, सचिव आंचल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ऋतु साहनी, रूपम गुप्ता, पारुल अग्रवाल, पिंकी वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, स्वाति गुप्ता, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, ममता यादव, स्मिता यादव, रुचि वार्ष्णेय, सपना वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, कंचन सक्सेना, रेनू अग्रवाल, सिम्मी साहनी, राधिका अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!