Breaking News

विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस द्वारा 02 वारंटी अभियुक्तगण एवं अवैध अस्लाह सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार

Spread the love

*जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस द्वारा 02 वारंटी अभियुक्तगण एवं अवैध अस्लाह सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 07.07.2025 को *थाना मुजरिया पुलिस* द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त महेंद्र पुत्र नेमसिंह निवासी ग्राम इस्माइलपुर मेमडी थाना मुजरिया जनपद बदायूं सम्बंधित वाद संख्या 35/2022 धारा 323,324,325 भादवि को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक मेजिस्ट्रेट सहसवान बदायूं के समक्ष पेश किया गया।
*थाना जरीफनगर पुलिस* द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त तालिब पुत्र मुहम्मद मियां उम्र करीब 27 वर्ष निवासी कस्बा दहगवां थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ सम्बन्धित मु0अ0स0 127/2025 धारा 126(2)/308(5)/351(2) बीएनएस को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

*थाना उसावाँ पुलिस* द्वारा 01 अभियुक्त अफरोज पुत्र इस्माईल निवासी ग्राम रौलीबौरी धीरपुरा थाना जलालावाद जनपद शाहजहांपुर को मय 01 तमंचा 12 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 104/25 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त अफरोज उपरोक्त को मानमनीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!