Breaking News

डीएम ने मतदाता पंजीकरण कैंपों का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

फॉर्म 6, 7 और 8 की प्राप्ति की ली जानकारी, सतर्कता से कार्य करने के निर्देश

बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय, बदायूं विधानसभा क्षेत्र के सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज और बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बसंत नगर में स्थापित मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और अन्य कर्मचारियों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन से संबंधित फॉर्म-6, 7 और 8 की प्राप्ति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समान कार्य-समान वेतन और स्थायीकरण को लेकर आशा बहुओं व संगिनियों का धरना 8वें दिन भी जारी

Spread the loveआसफपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आसफपुर परिसर में क्षेत्रीय महिला संविदा स्वास्थ्य कर्मियों …