Breaking News

कादरचौक में चार ट्रैक्टर सीज, 3.40 लाख रुपये का जुर्माना

Spread the love

बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग ने कादरचौक थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच की। इस दौरान बालू का परिवहन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरिओम के नेतृत्व में कादरचौक थाने के पास जांच अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई और कुल 3 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। विभाग के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत, परिजनों ने की शिकायत

Spread the loveबिल्सी। नगर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता और उसके …