Breaking News

हाइवे पर आवारा सांड से टकराई बाइक, दो हुए घायल

Spread the love

हाइवे पर आवारा सांड से टकराई बाइक, दो हुए घायल

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित बरनी ढकपुरा मोड़ के निकट शनिवार की रात करीब आठ बजे एक बाइक आवारा सांड से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी निवासी शफी मोहम्मद और आमिर शनिवार की रात को करीब आठ बजे अपनी बाइक से बिल्सी से कुछ सामान खरीद कर वापस अपने गांव को जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे पर स्थित बरनी ढकपुरा मोड़ के निकट पंहुची। तभी एक आवारा सांड खेत में बाहर निकल कर सड़क पार करने को आ गया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सांड से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनो लोग घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने इसकी सूचना सूचना घायलों के परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद उन्हे इलाज के लिए निजी चिकित्सक यहां भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!