बिल्सी। कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क रहा। वहीं जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों को कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई। सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर जल भरने के लिए कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। जल भरने के लिए कांवड़िए कछला गंगा घाट जा रहे हैं और कुछ कांवड़िए जल भरकर वापस लौट रहे हैं। कछला-शाहबाद हाइवे पर कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। अंबियापुर चौराहा पर समाजसेवी मृदुल शर्मा और पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, बदायूं चौराहे पर भारतीय हलधर किसान यूनियन की ओर से, अरविंद कोल्ड स्टोर के निकट बबलू ठाकुर, मुख्य बाजार में गल्ला व्यापारी गौरव वाष्र्णेय एवं मिश्रीपुर मुकईया पुल बने मंदिर पर नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव शर्मा ने शिव भक्तों के लिए भंडारा कराकर पुण्य लूटने का काम किया।
Budaun Amarprabhat