सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भाकियू ने शुरु किया धरना
बिल्सी में रोडवेज बस स्टैंड के पास कर रखा है अवैध कब्जा
बिल्सी। नगर पालिका परिषद प्रांगण में सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय हलधर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना नगर के रोडवेज बस स्टैंड के पास पालिका की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा न हटाए जाने के विरोध में किया जा रहा है। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कहा कि बिल्सी नगर में गाटा संख्या 173 की सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पूर्व में की जा चुकी है। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
उन्होनें स्पष्ट किया कि जब तक अवैध कब्जा को नहीं हटाया जाएगा, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। यूनियन के प्रवक्ता अजीत सिंह गुर्जर ने बैठक में नगर के रंजना हॉस्पिटल तिराहा से गांधी पार्क तक कई हरे-भरे पेड़ों को पालिका द्वारा काटवा दिया गया है। उन्होंने इस मामले में भी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र की टूटी सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग भी रखी है। धरना रोजाना सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा। धरने पर बिजनेस फौजी, विवेक चौहान, सूरजपाल, नरेश पाल, नवाब यादव, रविंद्र सिंह, पंडित नीरज शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat