Breaking News

समिति ने 551 लीटर गंगाजल से किया जलाभिषेक

Spread the love

समिति ने 551 लीटर गंगाजल से किया जलाभिषेक

बिल्सी। सावन माह के तीसरे सोमवार पर नगर की श्री महाकालेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने मां भागीरथी कछला घाट से पदयात्रा कर 551 लीटर गंगाजल लाकर स्थानीय कुटी शिव मंदिर में श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया। समिति के सदस्य बीती रात एकत्र होकर कछला गंगा घाट पहुंचे, जहां सुबह स्नान करने के बाद तड़के सुबह बड़े पात्र में गंगाजल भरकर बम बम भोले के जयघोष के साथ पदयात्रा शुरू की गई। बिल्सी पहुंचकर कुटी शिव मंदिर पर विधिवत पूजा-पाठ के साथ जलाभिषेक संपन्न किया गया। इस पावन अवसर पर समिति के सभी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …