Breaking News

जैनियों ने मनाया पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक

Spread the love

जैनियों ने मनाया पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक

बिल्सी। मोहल्ला आठ स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। यहां सबसे पहले भगवान जिनेंद्र का जलाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद यहां जैन समाज के लोगों ने भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का चालीसा, निर्वाण पाठ व पूजा अर्चना की एवं भगवान की प्रतिमा के समक्ष निर्माण लड्डू समर्पित किया। श्री दिगम्बर जैन महा समिति के मंडलाध्यक्ष पीके जैन ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार जिसका मोक्ष हो जाता है उसका मनुष्य भव में जन्म लेना सार्थक हो जाता है। जब तक संसार है तब तक चिंता रहती है, जहां मोक्ष का पूर्णरूपेण क्षय हो जाता है वहीं मोक्ष हो जाता है। अत: हमें अपनी आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए मोहरूपी शत्रु का नाश करना पड़ता है। इसीलिए सभी का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर अरविंद जैन, विनोद जैन, अंशुल जैन, ज्योति जैन, नीलम जैन, मानसी जैन, शालिनि जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!