Breaking News

एक घंटे की बारिश से हर तरफ हुआ जलभराव, गर्मी से मिली राहत

Spread the love

बिल्सी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद शुरु हुई बारिश से नगर पानी से लवालव हो गया। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से क्षेत्र जनता को काफी राहत मिली है। साथ ही मौसम भी सुहावना हो गया। लगातार एक घंटे तक हुई बारिश के बाद नगर के बिजलीघर रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी, सीताराम मोड़, वजीरगंज रोड पर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के सामने लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। सड़क पर कीचढ़ होने से राहगीरों को थोड़ी परेशानी हुई। बारिश का करीब दो घंटे तक सड़कों पर भरा रहा। कोतवाली एवं तहसील परिसर में बारिश का पानी भर जाने से यहां आने वाले फारियादियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …