Breaking News

गाय से टकराया मोटर साइकिल सवार घायल

Spread the love

गाय से टकराया मोटर साइकिल सवार घायल , घायल को पुलिस ने सी एच सी पर कराया भर्ती , हालत गंभीर देख डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल को किया रैफर
आसफपुर – बीते रविवार को स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में आसफपुर से कलरावाला लिंक मार्ग पर अचानक एक मोटर साइकिल सवार जंगली गाय से टकरा गया जिससे मोटर साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया ।
सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी व उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , हेड कांस्टेबल प्यारे लाल , अंशुल कुमार ने घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया ।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया
यह वाकिया देर रात रविवार का बताया जा रहा है । घायल मोटर साइकिल चालक रामपुर जनपद के थाना शाहाबाद क्षेत्र का इरफान नामक युवक बताया जा रहा है ।
यह जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह 🙏🙏


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!