Breaking News

नर्मदेश्वर महाकाल मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, की लोकमंगल की कामना

Spread the love

नर्मदेश्वर महाकाल मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, की लोकमंगल की कामना

बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र स्थित नर्मदेश्वर महाकाल मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ आत्मीय परिजनों ने रुद्राभिषेक किया। भगवान शिव के दिव्य स्वरूप का दुग्ध, दही, घृत, शहद और शर्करा के उपरांत श्रद्धालुओं ने मेवा, मिष्ठान, भांग, धतूरा, बेलपत्र, फल-फूल आदि अर्पित कर रुद्राभिषेक किया।पूजन-अर्चन के दौरान मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भगवान महाकाल से अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के लोकमंगल की कामना की। भजन-कीर्तन में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। परिव्राजक सचिन देव ने वेदमंत्रोच्चारण किया। रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। इस मौके पर माया सक्सेना, जगदंबा सहाय, राजेश्वरी, प्रज्ञा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …