Breaking News

लापरवाही: खुला मेनहोल दे रहा मौत को दावत आज भी उसमें गिरी एक बैगरआर, कब नींद जागेंगे अधिकारी

Spread the love

लापरवाही: खुला मेनहोल दे रहा मौत को दावत
आज भी उसमें गिरी एक बैगरआर, कब नींद जागेंगे अधिकारी
बदायूं। नगर के स्थानीय छः सड़का पर नाला निर्माण एवं सड़क का पुनर्निर्माण नगर पालिका द्वारा किया गया है, लेकिन वहां पर ठेकेदार द्वारा नाले का मेनहोल खुला छोड़ दिया जिस कारण आए दिन कोई न कोई वाहन उसमें गिर जाता है।
ऐसा ही एक नजारा आज भी नजर आया। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है ऐसे में लोग अपने वाहन से ही जरूरी काम आदि के लिए जा रहे हैं। आज एक व्यक्ति अपनी कार से उस मार्ग से गुजरा, लेकिन खुला मेनहोल होने के कारण किसी अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में उसकी बैगरआर खुले मेनहोल में जा गिरी जिस कारण कार में काफी नुकसान हो गया। गनीमत रही कि कार सवारों को कोई भी चोट नहीं आयी।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस मेनहोल को बंद किया जाए ताकि आए दिन हो रही घटनाओं पर विराम लग सके। अब देखना है कि नगर पालिका कर्मियों की नींद कब खुलती है और कब ये मेनहोल बंद हो पाता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!