जामिया हमदर्द वोकेशनल एवं स्किल सेंटर और सर सैयद एजुकेशनल सोसायटी के द्वारा हुआ एजुकेशनल सेमिनार
यह कार्यक्रम सर सैय्यद एजुकेशनल सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे , जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षाविद, डॉक्टर, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर अफसार आलम ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा, विशेषकर व्यावसायिक और कौशल आधारित शिक्षा, युवाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनाती है बल्कि समाज को भी प्रगति के मार्ग पर ले जाती है। जामिया हमदर्द का उद्देश्य शिक्षा को हर कोने तक पहुँचाना है। जल्द ही जामिया हमदर्द उत्तर प्रदेश में एक ऑफ-कैंपस सेंटर खोलेगा, और बदायूं में भी और अधिक कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे यहाँ के युवाओं को अपने ही जिले में उच्चस्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।”
अध्यक्षता कर रहे डॉ. इत्तेहाद आलम ने कहा कि “यह सेंटर बदायूं के लिए एक नई सुबह लेकर आया है। हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, ज़रूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की। इस सेंटर के माध्यम से हम बेरोजगारी कम करने और स्थानीय स्तर पर कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम उठाएँगे।”
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ सोहराब ने कहा कि “सर सैय्यद एजुकेशनल social welfare society और जामिया हमदर्द का यह संयुक्त प्रयास शिक्षा और समाज सेवा का अनोखा संगम है। ऐसे संस्थानों से निकलने वाले छात्र-छात्राएँ समाज में सकारात्मक बदलाव लाएँगे।”
ISWA के सचिव डॉ. शकील अहमद ने कहा कि “हमारा सपना है कि बदायूं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिसाल कायम करे। जामिया हमदर्द के सहयोग से यह सपना साकार होता दिख रहा है। आने वाले समय में हम और भी व्यावसायिक, तकनीकी और चिकित्सा कोर्स शुरू करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।”
कार्यक्रम में शहर और जिले के कई प्रमुख डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने सेंटर का अवलोकन किया और इसके द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की सराहना की।
–
Budaun Amarprabhat