Breaking News

उत्साह व उमंग से पूर्ण तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

Spread the love

उत्साह व उमंग से पूर्ण तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

बदायूं 11 अगस्त। देश को आजादी बड़े यत्नों व बलिदानों के बाद मिली है भावी पीढ़ी व आमजन को आजादी के महत्व को समझाने व देश को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान जनपद सहित प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता,जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार के नेतृत्व में उत्साह व उमंग से पूर्ण तिरंगा यात्रा का आयोजन पुलिस लाइन से किया गया, जो विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस पुलिस लाइन पर इसका समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व आमजन ने देशभक्ति से ओतप्रोत होकर भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि गगन भेदी नारों को बोलते हुए तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। सभी का जोश व देश भक्ति के प्रति जज्बा देखते ही बनता था। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा देश के लिए अमर शहीदों व क्रांतिकारियों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करते हुए शहीद स्थल पर उन्हें पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि देश को आजादी बड़े यत्नों और बलिदानों के बाद मिली है। हम सबको इसका महत्व समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें उन क्रांतिकारी व अमर शहीदों को नमन करना चाहिए जिन्होंने देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और आज हम सभी अपने त्यौहार सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाते हैं। यह सब उन बलिदानो के कारण ही हुआ है। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं तथा शाम को उसे निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मान पूर्वक ढंग से उतारकर बड़े ही सम्मान व आदर के साथ उसे रखें। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश भर में चलाया जा रहा है जो की तीन चरणों में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों, प्रतिष्ठानों ,कार्यालय आदि में तिरंगा फहरे यह सभी सुनिश्चित करें तथा इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें तथा तिरंगा फहराने व उतारने में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन भी अवश्य किया जाए।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने भी आमजन से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आवाहन किया। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर भामाशाह चौक होते हुए इंदिरा चौक, बाबूराम मार्केट से होते हुए गांधी ग्राउंड चौराहा, लाबेला चौक, रोडवेज , भामाशाह चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन पर समाप्त हुई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ,एडीएम फाइनेंस वैभव शर्मा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विद्यालय से आए छात्र-छात्राएं, अध्यापक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!