Breaking News

ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह ने किया कार्यशाला का उद्घाटन –

Spread the love

ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह ने किया कार्यशाला का उद्घाटन –
सलारपुर विकासखंड सभागार में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पी ए आई 2.0 ) की एकदिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह एवं डीपीएम आयुष आशीष तथा ए डी ओ पंचायत शिवकुमार ने मिलकर मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके किया । मास्टर ट्रेनर विकास सिंह एवं राजेश कुमार सक्सेना ने सतत विकास के 17 गोल तथा एल एस डी जी की 9 थीम जैसे गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, हरा भरा गांव, महिला हितेषी गांव, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी । मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार शेखर एवं कृष्ण चौहान ने पी ए आई ( पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स ) तथा टी एम पी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । जिला परियोजना प्रबंधक आयुष आशीष ने पी ए आई के पोर्टल पर डाटा कैसे फीड करना है के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया ।ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह ने सभी प्रधानों से अपील की कि वह अपने ग्राम पंचायत में सभी थीमों पर कार्य करें । ए डी ओ पंचायत शिवकुमार ने सभी सचिवों से शीघ्र अति शीघ्र डाटा फीड करने का आग्रह किया । तथा कहा कि जैसे जनपद में सलारपुर ब्लाक की दहेमी ग्राम पंचायत ने अच्छा कार्य किया है । उसी प्रकार अन्य ग्राम पंचायतें भी अच्छे अंक ला सकती हैं ।कार्यशाला में जलपान एवं भोजन की व्यवस्था उत्तम रही । इस मौके पर गौरव कुमार , हिमांशु शर्मा,श्यामलाल , उर्मिला देवी , कांति देवी , विमला देवी, हरपाल आदि लोग मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!