Breaking News

घटनास्थल का निरीक्षण किया

Spread the love

आज थाना दातागंज के ग्राम बीरमपुर में शांति पत्नी स्व0 वीरेन्द्र सिंह उम्र करीब 75 वर्ष व उसकी बेटी जयंती पत्नी स्व0 गजेंद्र सिंह जाति ठाकुर निवासी ग्राम रोटा थाना वजीरगंज बदायूँ उम्र 42 वर्ष दोनों की अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू मारकर हत्या की *घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली रमित शर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र बरेली, अजय कुमार साहनी द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा परिजनों से वार्तालाप कर घटना की जानकारी ली गयी*। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सर्विलांस/एसओजी टीम व फील्ड यूनिट मय थाना पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण घटनास्थल के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर वजयेन्द्र द्विवेदी, उपजिलाधिकारी दातागंज एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रकृति बिना मांगे, मां की तरह देती है अनमोल उपहार : संजीव

Spread the love– स्काउट गाइड ने की स्काई साइकिलिंग, दिखाई हिम्मत बदायूं : भारत स्काउट …

error: Content is protected !!