बदायूं। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बदायूं के वीर सपूत मोहित राठौड़ की जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई शहादत के उपरांत उनका पार्थिव शरीर रविवार को इस्लामनगर स्थित उनके पैतृक गांव सभानगर पहुंचा। जहां जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने पार्थिव शरीर को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा सैनिक सम्मान के साथ वीर सपूत का अंतिम संस्कार किया गया।
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शहिद की मां और पत्नी को ढांढस बंधाते हुए उनके प्रति गहरी सहानुभूति व संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश व देश का नागरिक वीर सपूत के परिवार के साथ खड़ा है। जिले और क्षेत्र के लोगों ने भी शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
Check Also
बहजोई में उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक
Spread the loveबहजोई (सम्भल)। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट …
Budaun Amarprabhat