Breaking News

इनरव्हील क्लब ने कराई मूर्ति व फैब्रिक पेंटिंग प्रतियोगिता, होली मिलन में झूमे सदस्य

Spread the love

बिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा दिनेश मधु आई हॉस्पिटल में मूर्ति एवं फैब्रिक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के साथ ही क्लब की सदस्यों ने होली मिलन समारोह आयोजित कर होली के रंगों और उमंग का भरपूर आनंद लिया।
समारोह के दौरान नृत्य, गीत-संगीत और कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से आपसी संबंध और अधिक मजबूत होते हैं तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनता है।
प्रतियोगिता के परिणामों में मिट्टी की मूर्ति प्रतियोगिता में सोनम ने प्रथम तथा सोनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं फैब्रिक पेंटिंग प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम और हिमांशु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी, सचिव भारती अग्रवाल, रितु अग्रवाल, मधु शर्मा, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, संगीता, कृष्णा गुप्ता, अनुपम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!