Breaking News

गायत्री शक्तिपीठ में जिला स्तरीय संगोष्ठी, सेवा कार्यों की बनाई रूपरेखा

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)।
गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रज्ञा मंडलों, महिला मंडलों की सक्रियता और आगामी सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिव्राजक सचिन देव ने वेदमंत्रोच्चारण और भावपूर्ण प्रज्ञा गीतों के साथ किया। जोन समन्वयक नजीबाबाद डीपी सिंह ने युवाओं से युग निर्माणी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा अपनी शक्ति, बुद्धि और विवेक से राष्ट्र की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उप जोन समन्वयक अजयवीर सिंह ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में विश्वधरा पर सुख, समृद्धि और शांति के लिए भव्य आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें युवाओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।
जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि ज्योति कलश यात्रा शांतिकुंज से विश्व भ्रमण करते हुए 23 जून को जिले में पहुंचेगी, जिसका भव्य स्वागत 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ किया जाएगा।
मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा तथा गायत्री शक्तिपीठ बिसौली के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुखवीर सिंह ने संगठन विस्तार के साथ प्रज्ञा मंडलों, महिला मंडलों और युवा मंडलों को अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ अभियान के अंतर्गत बच्चों और युवाओं में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही आगामी सामाजिक और आध्यात्मिक अभियानों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर कुंवरगांव गायत्री परिवार के परिव्राजक सरोज शर्मा, नरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, डॉ. सोनपाल, मदनलाल झा, कालीचरण पटेल, नत्थूलाल शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, ब्रजकिशोर, मुकेश माहेश्वरी, धीरेंद्र सिंह, गंगा देवी, ललतेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश्वरी, सीमा गुप्ता, शिवंवदा सिंह, माया सक्सेना, रजनी मिश्रा सहित अन्य गायत्री परिजन मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!