Breaking News

बिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित
ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान ने पूर्ण विधि-विधान से कराया हवन
बिल्सी। ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को हवन का आयोजन किया गया। हवन की पूजा पंडित सप्पू महाराज द्वारा पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा, शिव गौड़, हरि ओम, मुकेश, दयाराम, गोविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आश्रम के वृद्धजन और उपस्थित अतिथियों ने होली की खुशियाँ साझा कीं और हवन के पवित्र वातावरण में आशीर्वाद प्राप्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Spread the loveदेशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने दिए संस्कारवान शिक्षा के …

error: Content is protected !!