Breaking News

रमजान के चौदहवें रोजे पर रजा मस्जिद में इफ्तार पार्टी, मुल्क की तरक्की के लिए की गई दुआ

Spread the love

बिसौली (संवाददाता आई एम खान)।
रमजान के चौदहवें रोजे के अवसर पर नगर की रजा मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन असलम मंसूरी द्वारा इमाम हाफिज शरीफ रजा जामी की सरपरस्ती में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय रोजेदारों ने भाग लिया।
इफ्तार के बाद नमाज अदा की गई और कौम व मुल्क की तरक्की तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। इस अवसर पर इमाम हाफिज शरीफ रजा जामी ने कहा कि रमजान का महीना इबादत के साथ-साथ गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का भी बेहतरीन अवसर होता है।
इफ्तार पार्टी में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, चांद मंसूरी, राशिद मंसूरी, हनीफ कुरैशी, जावेद कुरेशी, आसिम कुरैशी, तैयब मंसूरी, शाहनवाज मंसूरी, बाबू मेंबर, समीर कुरेशी, आसिफ मंसूरी, युसूफ मंसूरी, नदीम कुरैशी, इमरान मंसूरी, फैजान मंसूरी, सोनू कुरैशी, फरीद कुरैशी, छोटे मुल्लाजी, नाजिम कुरैशी, सलीम कुरैशी, अलीम कुरैशी, जुनैद कुरैशी, नदीम मंसूरी, दानिश कुरेशी, हाशिम मंसूरी, इकबाल मंसूरी, पप्पू मंसूरी, वसीम कुरेशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!