Breaking News

बदायूं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में फेरबदल, छह निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

Spread the love

बदायूं। जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए छह निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर को प्रभारी निरीक्षक उसावां से अपराध शाखा में तैनात किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष बिनावर से थानाध्यक्ष उसावां बनाया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक अरिहंत कुमार को प्रभारी स्वॉट टीम से प्रभारी निरीक्षक बिनावर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक ज्योति सिंह को प्रभारी निरीक्षक मुजरिया से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना बदायूं में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा को प्रभारी चौकी करखा थाना बिल्सी से प्रभारी निरीक्षक मुजरिया भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक प्रियंका को थानाध्यक्ष महिला थाना से जनशिकायत प्रकोष्ठ में तैनात किया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश का पालन करते हुए अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!