Breaking News

दस लाख फिरौती की खातिर दस साल के ममेरे भाई को अगवा कर की हत्या

Spread the love

दस लाख फिरौती की खातिर दस साल के ममेरे भाई को अगवा कर की हत्या

पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, दोनों पैर में मारी गोली, ब्लेड से गला रेतकर की भाई की हत्या

फतेहगंज पश्चिमी _ रविवार की रात दस लाख की फिरौती पूरी नहीं करने और अपहरण का राज खुलने के डर से गांव टिटौली में युवक ने दस साल के अपने सगे ममेरे भाई आहिल पुत्र सखावत की शाही के जंगल में ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई।हत्यारोपी फुफेरा भाई वसीम की निशानदेही पर शब बरामद करने के बाद जवाबी कार्यवाही के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे थाने पर सखावत नवी ने अपने तीसरे नंबर के 10 वर्षीय बेटे आहिल के शाम पांच बजे से लापता होने की सूचना दी। जिस पर आहिल की तलाश में टीम जुट गई। इसी दौरान सखावत नवी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने का मेसेज आया। आपका लड़का मिल जाएगा 10 लाख लेकर बड़े लड़के को भेज दो पश्चिम के जंगल में मैसेज देखकर पुलिस ने गांव में लगे लगे सीसी टीवी फुटेज देखी। जिसमें आहिल का 28 वर्षीय फुफेरा भाई वसीम उसे बाइक से शाही की ओर ले जाता दिखा। सीसीटीवी फुटेज और मैसेज वाले मोबाइल के लोकेशन के आधार पर शक के आधार पर परिजनों और पुलिस टीम के साथ आहिल की तलाश कर रहे वसीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान सख्ती करने पर उसने आहिल के अपहरण की बात स्वीकार की। कहा उसके पिता यानि अपने मामा से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। जब उसे पता लगा कि मामा सखावत पुलिस के संपर्क मे आ गए है। फिरौती नहीं देने और पुलिस के संपर्क में आने पर पकड़ने के डर से उसने थाना शाही के गांव विक्रमपुर के जंगल में ले जाकर आहिल की ब्लेड से गला काटकर हत्या करके शव झाड़ियों में छुपा दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने थाना शाही के गांव विक्रमपुर के जंगल में घने तिल की फसल के खेत से आहिल का रक्त रंजित शब बरामद करके कब्जे में ले लिया।घटना स्थल पर ब्लेड और कुछ दूरी पर झाड़ियों से बाइक बरामद कर ली।बरामदगी के दौरान आरोपी ने मौका पाकर बाइक के बैग से अवैध असलाह निकाल कर पुलिस टीम पर फायर कर दिया।खुद बचाते हुए पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए दोनो पैरों में घुटने से नीचे गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!