Breaking News

कादरचौक में चार रेत लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

Spread the love

एआरटीओ प्रवर्तन की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक

कादरचौक। अवैध खनन और नियमों के विरुद्ध रेत परिवहन की जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने कादरचौक थाना क्षेत्र में चार रेत लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कराया। कार्रवाई एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम गौतम के नेतृत्व में की गई।

विभागीय जानकारी के अनुसार, कासगंज सीमा से सटे गंगा कटरी क्षेत्र से रेत लेकर आ रहे चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान चालक रेत के खनन और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज या रॉयल्टी प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद चारों वाहनों को कादरचौक थाने में खड़ा कराकर सीज करने की कार्रवाई की गई।

एआरटीओ हरिओम गौतम के अनुसार, संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने और अन्य विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। परिवहन विभाग ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वाहन जांच अभियान जारी रखने की बात कही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा प्रत्याशी डॉ. ढिल्लों के समर्थन में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने किया धुआंधार जनसंपर्क

Spread the loveउझानी। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी …