Breaking News

पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में हुआ बैंड वादन कार्यक्रम

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मनाए जा रहे पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पखवाड़े के अंतर्गत बदायूं पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर एक भव्य एवं भावपूर्ण बैंड वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन के बैंड दल ने देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत धुनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। बैंड की अनुशासित और ओजस्वी धुनों के माध्यम से देश की आंतरिक सुरक्षा, संप्रभुता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानी पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस गरिमामय अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस दीनानाथ मौर्य, गणना मेजर सुभाष चन्द्र शर्मा और स्टोर मोहर्रिर किशन लाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा रिजर्व पुलिस लाइन के अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और जवान भी भारी संख्या में मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि शहीदों की शहादत पुलिस बल के लिए हमेशा सर्वोच्च प्रेरणास्रोत बनी रहेगी और यह स्मृति दिवस हमें कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा प्रत्याशी डॉ. ढिल्लों के समर्थन में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने किया धुआंधार जनसंपर्क

Spread the loveउझानी। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी …