Breaking News

नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खान ने कचरा संग्रहण वाहनों को रवाना किया

Spread the love

बिसौली। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खान ने कचरा संग्रहण वाहनों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि कस्बें के लोग कचरा न फैलाएं तय समय पर ही कचरा गाड़ी में डालें।
चेयरमैन इसरार खान ने कहा कि कस्बें में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कस्बें में चल रही कचरा गाड़ी से लोगों में बड़ी खुशी है। गाड़ी सुबह व शाम को कस्बावासियों के घर-घर से कचरा लेती है इससे रोड पर कोई व्यक्ति कचरा नहीं डालेगा। कस्बे में जगह-जगह कचरा के ढेर व घरों से समय पर कचरा संग्रहण नहीं होने की समस्या से अब निजात मिल सकेगी। इस दौरान मोहित गुप्ता, आमिर रजा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!