Breaking News

माधुरी नगला में एक करोड़ 77लाख रुपए की धनराशि से बनेगा राजकीय हाई स्कूल, दातागंज विधायक ने किया शिलान्यास

Spread the love

माधुरी नगला में एक करोड़ 77लाख रुपए की धनराशि से बनेगा राजकीय हाई स्कूल, दातागंज विधायक ने किया शिलान्यास
उसहैत- शनिवार को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैय्या ने उसहैत थाना क्षेत्र के गांव माधुरीनगला में राजकीय हाई स्कूल का हवन पूजन कर नींव रखकर शिलान्यास किया स्कूल की बुनियाद के लिए 5 ईंटें भी रखी। वहीं विधायक बब्बू भैया ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा जो मुख्य म॔त्री महाराज योगीआदितय नाथ ने कहा वही हमने किया है। सरकार का उद्देश्य है गांव की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं का सीधा लाभ मिले। उसी क्रम में उन्होने विधानसभा के अलग-अलग गांव जो शिक्षा सड़क व बिजली से पिछड़े हुए थे। उनको उन्होने योजनाओं का लाभ दिलवाया उन्होने कहा जो पिछड़ेपन का कलंक था। वह उन्होने खत्म करने का काम किया है। इसी के साथ देवेंद्र ने कहा कि विधायक राजीव कुमार सिंह ने जो विकास कार्य किए हैं। वह एक वाकई में मिसाल है। आसपास की विधानसभाओ में इतना विकास कार्य नहीं हुआ है। हर एक योजना का लाभ विधायक ने अपने क्षेत्र के लोगों को दिलवाने का कार्य किया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप उसावा एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी ने योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी इस मौके पर ओमप्रताप सिंह, यादवेंद्र शाक्य, यतेंद्र राजपूत,दीपक गुप्ता, रामवीर राजपूत, राहुल लोधी आदि पार्टी के कार्यकरता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!